Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 101.91 अंक या 0.13 प्रतिशत ऊपर 76126.91 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 38.45 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़ कर 23204.15 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1129 शेयर बढ़े। जबकि 457 शेयर गिरे। निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि नेस्ले इंडिया, बीईएल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, पावर ग्रिड और एचयूएल के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Eicher Motros
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें आयशर मोटर्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 5341 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 5305 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC Life
आशीष बहेती ने आज के लिए इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी लाइफ का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 699 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 715 से 730 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 685 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - ABB India
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज मंदी नजर आ सकती है। इसमें 5356 रुपये के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। ये 5150 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 5451 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - SRF
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए केमिकल कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसआरएफ का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2874 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2750 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2910 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Colgate
प्रशांत सावंत ने आज के लिए कंज्यूमर सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोलगेट पामोलिव का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2335 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2375 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)