निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरूवार 12 दिसंबर को बाजार हल्की गिरावट के साथ फ्लैट खुला। सेंसेक्स करीब 36.61अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे खुला। निफ्टी 19.25 अंक या 0.08 प्रतिशत नीचे नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1174 शेयर बढ़े। जबकि 460 शेयर गिरे। निफ्टी पर हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंडसइंड बैं और विप्रो के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एसबीआई लाइफ, बीपीसीएल और अपोलो हॉस्पिटल्स के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एचसीएल टेक का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1939 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1950 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1930 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - CAMS
आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही कैम्स के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 5400 रुपये तक जा सकता है। इसमें 5317 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 5240 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dixon Technologies
शिवांगी सरडा ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 17671 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 18400 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 17350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Persistent Systems
रचना वैद्य ने आज के लिए आईटी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि परसिस्टेंट सिस्टम्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 6481 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6550-6600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6430 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tech Mahindra
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में टेक महिंद्रा पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 1799 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 1850 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1774 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)