Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 450.66 अंक या 0.59 प्रतिशत ऊपर 80046.25 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 128.10 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़ कर 24295.40 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1497 शेयर बढ़े। जबकि 175 शेयर गिरे। निफ्टी पर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, विप्रो और टाटा मोटर्स के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत बजाज ऑटो, कोटक महिंद्र बैंक, सिप्ला, आयशर मोटर्स और सन फार्मा के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
