सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में पांचवें दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते निर्मल बंग के नीरव छेड़ा, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 10.6% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 8.5% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 11.8% का रिटर्न दिया।
