Pharma sector outlook:निफ्टी फार्मा इंडेक्स इस साल अब तक 4.65% गिर चुका है। रूस और यूक्रेन वार के चलते बाजार में आए उतार-चढ़ाव और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने इस सेक्टर को भारी चोट पहुंचाई है। लेकिन बाजार जानकारों का कहना कि इस तरह की खबरों के असर को बजार अब तक काफी हद तक पचा चुका है। आने वाली तिमाही में फार्मे सेक्टर अब अच्छा प्रदर्शन करता दिखेगा। Antique Stock Broking के एनालिस्ट का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 के एक बड़े हिस्से में कच्चे माल की कीमतों में बढ़त सप्लाई में बनी दिक्कत बनी रहेगी। हालांकि सेक्टर का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। Antique Stock Broking का कहना है कि उसके कवरेज में शामिल अधिकांश कंपनियों के अर्निंग डाउनग्रेडिंग करनी पड़ी है। लेकिन वर्तमान भाव पर इस सेक्टर का रिस्क-रिवार्ड रेश्यो काफी अच्छा दिख रहा है।
