Market trend : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने भी आज खराब शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 335.96 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 84,766.73 पर और निफ्टी 109.05 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 25,851.50 पर नजर आ रहा है। लगभग 847 शेयरों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 1343 शेयरों में गिरावट आई है और 164 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी में सिप्ला और अपोलो हॉस्पिटल्स टॉप गेनर हैं। जबकि एशियन पेंट्स, ट्रेंट, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है।
ऐसे में बाजार पर अपनी कमाई की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26010-26064 और बड़ा रजिस्टेंस 26166-26189/26245 पर है। इसके लिए पहला बेस 25877-25910 पर और बड़ा बेस 25776/25807-25834 पर है। कल निफ्टी ने ऑसिलेटिंग जोन तोड़ा था। इसके साथ इसने 26000 पर ऑप्शन बेस-1 और 10/20DEMA भी तोड़ दिया था। कल साफ कहा था कि जब तक 26030 का लेवल कायम है तभी गिरावट में खरीदें। 25977 पर लॉन्ग की राय थी।
FIIs की इंडेक्स में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। कल कहा था कि आंकड़े नवंबर के जैसे हैं। FII का नेट शॉर्ट 1.38 लाख रहा है। कैश में बिकवाली देखने को मिली है। शॉर्ट पुट कवर हुए हैं। भारी कॉल भी शॉर्ट किए गए हैं। 26000-100-200 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिखी है। फिलहाल कोई बड़ी पुट राइटिंग नहीं हुई है।
आज एक्सपायरी है, टेक्निकली रजिस्टेंस-1 के नीचे बिकवाली/उछाल में बेचें, बेस-1 पर सौदों को चेक करें। बेस-1 पर शायद ही कोई पुट राइटर्स हैं,यहां से पुलबैक मिल सकता है। बेस-1 पर शॉर्ट ट्रेड चेक करें, अगर गिरावट बढ़ी तो निफ्टी नीचे बेस-2 की ओर बढ़ेगा। मजबूत PSU बैंक में भी गिरावट जारी है, लेकिन IT अहम, कल IT में लॉन्ग सौदे जुड़े। अगर निफ्टी 26010-26064 फिर हासिल करता है तो ऊपर 26166-189-245 दिखेगा।
बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 59419-59571 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59771-59867/60045 पर है। इसका पहला बेस 58931-59089 और बड़ा बेस 58671-58810 है। कल इसमें गिरावट रही। इसने 10DEMA तोड़ा, लेकिन 20DEMA अभी भी बचा हुआ है। PSU बैंकों में तगड़ी गिरावट आई, भारी शॉर्ट जुड़े। लेकिन HDFC बैंक और ICICI बैंक मजबूत रहे। 60000/59500 भारी कॉल राइटिंग दिखी। 59500 और 59000 पर पुट राइटर्स हैं। जब तक 59000 बचा हुआ है, तब तक नीचे की ओर शॉर्ट करना मुश्किल है। 59771-59876 पर शॉर्ट करना बेहतर होगा।
PSU बैंको में सबसे ज्यादा शॉर्ट जुड़ें हैं जो कि पॉलिसी के दिन कवर हो चुके थे। अब बेस-1 (59089-58931) ऑप्शन बेस/20DEMA अहम है। अगर बैंक निफ्टी यहां टिका तो पुलबैक मिलेगा। लेकिन अगर बेस-1 टूटा तो नीचे की ओर 58810-671/543 भी दिख सकता है। ध्यान रखें कि ICICI बैंक/HDFC बैंक को समझना थोड़ा कठिन, क्योंकि गिरावट में इनका योगदान नहीं है। किसी भी तरह की शॉर्टिंग से पहले ICICI बैंक/HDFC बैंक को जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।