Stock market : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच, भारतीय इक्विटी इंडेक्स 19 दिसंबर को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। Nifty के 25900 से ऊपर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 365.02 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 84,846.83 पर और निफ्टी 103.60 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 25,919.15 पर दिख रहा है। लगभग 1347 शेयरों में तेजी है। 761 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
Nifty पर मैक्स हेल्थकेयर, TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, L&T टॉप गेनर हैं। जबकि लूजर श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस और ICICI बैंक टॉप लूजरों में शामिल हैं।
ऐसे में बाजार पर आज की अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25881-25923 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25973-26023/26089 पर है। इसके लिए पहला बेस 25739-25809 पर और बड़ा बेस 25649/25691-25701 पर है। कल कहा था उछाल में बिकवाली कारगर रहेगी, बाजार ऊपर से फिसला। 10WEMA/50DEMA निफ्टी में अब सपोर्ट का काम कर रहा है। IT मजबूती दिखा रहा है, स्टॉक्स ने अहम एवरेजेज हासिल किया है। 25900-26000-26100 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है, यहां 10/20DEMA भी है। 25800-600 जोन में पुट राइटिंग, यहां 10WEMA/50DEMA प्लेस्ड हैं। आज क्लोजिंग अहम रहेगी।
रजिस्टेंस-1 (25881/923) के नीचे उछाल में बेचें। 25923 पार किया तो 25972-26023 दिखेगा, यहां ट्रेड लें या फिर न्यूट्रल रहें। 26023 के ऊपर बड़ा रिवर्सल/मजबूती/शॉर्ट करविंग दिखेगी, ऊपर 26089/133 संभव है। हर उछाल में बिकवाली का लक्ष्य बेस-1 होगा, यह सपोर्ट से ज्यादा अहम है। अगर निफ्टी 25739 के नीचे जाता है तो फिर 25701-691-649 भी दिखेगा। याद रखें जब तक बेस-1 नहीं टूटता है तो फिर पुलबैक मिल सकता है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 59081-59237 पर और बड़ा रजिस्टेंस 59413-59558/59691 पर है। इसके लिए पहला बेस- 58671-58818 पर और बड़ा बेस 58309/58448-58513 पर है। कल मजबूत पुलबैक मिला, इसी वजह से कहा था इंडेक्स कमजोर नहीं है। कल बिल्कुल बेस-1 (59713) दिन का Low था और मजबूत रिवर्सल मिला। कॉल राइटर्स 59500-59000 पर पुट राइटर्स के साथ मजबूती से जमे हैं। इस कंसोलिडेशन और रिवर्सल के चलते बेस-1 नीचे की ओर खिसक रहा है।
अब 58818-671 बेस-1, मतलब रिस्क लेकर गिरावट में खरीदारी की सलाह है। सभी रिवर्सल और पुलबैंक ट्रेड को रजिस्टेंस-1 पर क्लोज करने की सलाह होगी। नई मजबूती और तेजी के मोमेंटम के लिए 59237 का पार होना काफी अहम है। 59237 के ऊपर निफ्टी बैंक 59413-558 के लिए तैयार होगा। बेस-1 अहम, अगर किसी वजह से टूटा तो नीचे बेस-2 संभव, इसी हिसाब से ट्रेड लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।