Get App

भारत के ब्लूचिप्स स्टॉक्स दुनिया के सबसे तेज सेटलमेंट साइकल के लिए तैयार

रिलायंस से टीसीएस और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों को 'ट्रेड-प्लस-वन-डे' टाइमलाइन के मुताबिक सेटल किया जायेगा। जबकि पहले की दो-दिवसीय प्रक्रिया पर इनका सेटलमेंट किया जाता था। सेटलमेंट के लिए ट्रेड-प्लस-वन-डे लागू होने जाने से ऑपरेशन एफिशिएंसी को बढ़ावा मिलेगा। इससे फंड और स्टॉक की रोलिंग तेजी से होगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 11:29 AM
भारत के ब्लूचिप्स स्टॉक्स दुनिया के सबसे तेज सेटलमेंट साइकल के लिए तैयार
US Securities And Exchange Commission ने वन-डे सेटलमेंट साइकल अपनाने के लिए स्टेकहोल्डर्स के विचार मंगाए हैं

भारत की लगभग 200 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर तेज सेटलमेंट साइकल (faster settlement cycle) की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। ऐसा हो जाने पर चीन के बाद तथाकथित टी + 1 प्रणाली (T+1 system) पर स्विच करने वाला भारत दूसरा बाजार बन गया है। आगामी 27 जनवरी से देश के इक्विटी बाजार के 80% हिस्से पर काबिज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd.) से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (Tata Consultancy Services Ltd.) और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd.) के स्टॉक 'ट्रेड-प्लस-वन-डे' टाइमलाइन पर सेटल होंगे। जबकि पहले सेटलमेंट की प्रक्रिया में दो दिन का समय लगता था।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (National Securities Depository Ltd) के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रशांत वागल ने कहा कि साल भर से चल रही बदलाव की प्रक्रिया ने बाजार बिचौलियों को इसकी तैयारी करने का समय दिया।

बदलाव के इस अंतिम चरण पर विदेशी निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। जिन्होंने टाइम जोन के अंतर (timezone differences) और परिणामी व्यापार-मिलान विफलताओं (consequent trade-matching failures) पर चिंता व्यक्त की है। इस फैसले का सपोर्ट करने वालों का कहना है कि तेजी से सेटलमेंट होने से प्रतिपक्ष जोखिम (counterparty risk) और ट्रेडिंग लागत को कम किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें