Get App

China Linked Stocks: भारत और चीन के रिश्तों में नरमी! किन कंपनियों को मिल सकता है तगड़ा फायदा?

China Linked Stocks: भारत और चीन के रिश्तों (India China relations) में नरमी आने के संकेत मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में चीन के दौरे पर भी जाने वाले हैं। जानिए भारत और चीन के व्यापार संबंध सुधरने से किन कंपनियों को फायदा हो सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 6:32 PM
China Linked Stocks: भारत और चीन के रिश्तों में नरमी! किन कंपनियों को मिल सकता है तगड़ा फायदा?
संबंध सुधरने से फार्मा कंपनियां चीन से जरूरी कच्चा माल आसानी से आयात कर पाएंगी।

China Linked Stocks: इस साल भारतीय शेयर बाजार अधिकतर ग्लोबल मार्केट के मुकाबले पीछे है, लेकिन कुछ कंपनियों के शेयरों में जल्द हलचल देखने को मिल सकती है। खासकर, जिनका चीन से कोई लिंक है। दुनिया के दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के रिश्ते अब नरम होते नजर आ रहे है। क्योंकि दोनों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी 'अमेरिका फर्स्ट' ट्रेड पॉलिसी के तहत उन्हें गलत तरीके से निशाना बना रहे हैं।

फंड मैनेजर्स अब फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में उन कंपनियों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी चीन से सप्लाई लाइन या एक्सपोर्ट चैनल जुड़े हैं। ये कंपनियां आने वाले समय में प्रमुख लाभार्थी बन सकती हैं।

इन कंपनियों को मिलने लगा है फायदा?

भारत-चीन के रिश्तों में नरमी का असर कुछ कंपनियों के स्टॉक्स में पहले ही दिखना शुरू हो गया। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo को चलाने वाली InterGlobe Aviation Ltd के शेयर पिछले हफ्ते 4% से ज्यादा बढ़ गए। इसकी वजह ये खबरें थीं कि भारत और चीन के बीच सीधे उड़ानें अगले महीने फिर से शुरू हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें