Get App

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश! युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस, पढ़ें- बड़ी बातें

Bihar Supplementary Budget 2025-26: बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इस सप्लीमेंट्री बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला रोजगार, पेयजल, सड़क, ऊर्जा, पेंशन, सिंचाई, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मेट्रो रेल और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 4:56 PM
Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश! युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस, पढ़ें- बड़ी बातें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद थे

Bihar Budget 2025-26: बिहार विधानसभा में बुधवार (3 दिसंबर) को वित्त विभाग की ओर से 91,717.11 करोड़ रुपये का सेकंड सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। इसमें नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं को नौकरी, किसान और महिलाओं पर विशेष जोर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार सरकार 91,717.1135 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इस सप्लीमेंट्री बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला रोजगार, पेयजल, सड़क, ऊर्जा, पेंशन, सिंचाई, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मेट्रो रेल और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान राज्य को विकास की गति देने के उद्देश्य से किया गया है।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार अगले पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरियां सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा, "अब तक राज्य में 50 लाख रोजगार सृजित किए जा चुके हैं। सरकार ने आने वाले पांच वर्ष में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।"

उन्होंने मुख्‍यमंत्री महिला रोजगार योजना का भी उल्लेख किया। इसे विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक माह पहले शुरू किया गया था। कहा जा रहा है इस योजना का राजग को फायदा मिला। राज्यपाल ने कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। जल्द ही यह लाभ उन तक भी पहुंचाया जाएगा जिन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें