नेपियन कैपिटल ( Nepean Capital) के को-फाउंडर गौतम त्रिवेदी का मानना है कि बीते 3 हफ्ते से FIIs की तरफ से भारतीय बाजार में हल्की बिकवाली देखने को मिल रही हैं। लेकिन अप्रैल से भारतीय बाजार में एफआईआई ने $2000 करोड़ का निवेश किया है। ऐसे में मौजूदा समय में अगर एफआईआई की हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है तो उससे घबराने की जरुरत नहीं है। गौतम त्रिवेदी का कहना है कि दुनिया के महंगे बाजारों में से भारत एक है।
