India MCap big fall in FY26: वित्त वर्ष 2026 में भारतीय स्टॉक मार्केट वैश्विक बाजारों की तुलना में कमजोर रहा। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते भारतीय कंपनियों के टोटल मार्केट कैप में तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट आई। भारत का मार्केट कैप 8% गिरकर $4.83 ट्रिलियन यानी $4.83 लाख करोड़ से $4.5 ट्रिलियन रह गया, जो FY23 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। दुनिया भर में बात करें तो इस दौरान सिर्फ 13 बाजारों का एमकैप कम हुआ जिसमें भारत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में 9वें स्थान पर रहा। सबसे अधिक 25% की गिरावट साइप्रस के मार्केट कैप में आई।
