India's Richest Investors: 2024 में सबसे तेज आशीष कचोलिया की बढ़ी दौलत, झुनझुनवाला फैमिली को लगा झटका

India's Richest Investors: देश के 15 सबसे अमीर इंडिविजुअल इंवेस्टर्स में शुमार दिग्गज निवेशकों आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia), मुकुल अग्रवाल (Mukul Agrawal), आकाश भंसाली (Akash Bhanshali) और अनुज सेठ (Anuj Sheth) की दौलत में सबसे तेज इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ प्राइमइंफोबेस के आंकड़ों के मुताबिक हेमेंद्र कोठारी (Hemendra Kothari) और राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की दौलत में बड़ी गिरावट आई

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लिस्टेड कंपनियों में इस साल झुनझुनवाला फैमिली की दौलत महज 3 फीसदी ही बढ़ी और यह 52,948 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

India's Richest Investors: देश के 15 सबसे अमीर इंडिविजुअल इंवेस्टर्स में शुमार दिग्गज निवेशकों आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia), मुकुल अग्रवाल (Mukul Agrawal), आकाश भंसाली (Akash Bhanshali) और अनुज सेठ (Anuj Sheth) की दौलत में सबसे तेज इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ प्राइमइंफोबेस के आंकड़ों के मुताबिक हेमेंद्र कोठारी (Hemendra Kothari) और राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की दौलत में बड़ी गिरावट आई। यह रैंकिंग और पोर्टफोलियो का कैलकुलेशन सितंबर 2024 तिमाही की दिसंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से तुलना और 17 दिसंबर को शेयर भाव के हिसाब से है।

Ashish Kacholia की दौलत में 88% का इजाफा

आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो इस साल 88 फीसदी से अधिक उछलकर 1,191 करोड़ रुपये से 2,247 करोड़ रुपये, मुकुल अग्रवाल की दौलत 46 फीसदी उछलकर 4,741 करोड़ रुपये से 6,909 करोड़ रुपये और आकाश भंसाली की दौलत 43 फीसदी बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,933 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अनुज सेठ, युसूफअली अब्दुल कादर, नेमिश शाह और आशीष धवन का भी पोर्टफोलियो इस दौरान 25-30 फीसदी बढ़ा है।


Jhunjhunwala Family की दौलत में मामूली तेजी

लिस्टेड कंपनियों में इस साल झुनझुनवाला फैमिली की दौलत महज 3 फीसदी ही बढ़ी और यह 52,948 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंडियन होल्डिंग्स, जुबिलैंट फार्मोवा, वीके टेक वाबाग और वॉकहार्ड जैसे सकम होल्डिंग्स वाले शेयरों में तेजी का असर टाइटन, स्टार हेल्थ और टाटा मोटर्स जैसे बड़ी होल्डिंग्स वाले स्टॉक्स के कमजोर परफॉरमेंस से फीका पड़ गया। टाइटम में इस साल 7 फीसदी से अधिक और स्टार हेल्थ में 11 फीसदी की गिरावट आई जबकि टाटा मोटर्स में महज 0.6 फीसदी की तेजी आई।

हेमेंद्र कोठारी और राधाकिशन दमानी की बात करें तो इनका पोर्टफोलियो इस साल तेजी से नीचे गिरा है। एल्किल एमीन्स केमिकल्स में 25 फीसदी और सोनाटा सॉफ्टवेयर में 10 फीसदी की गिरावट ने कोठारी की दौलत में बड़ी गिरावट की। वहीं दमानी का पोर्टफोलियो 20 फीसदी गिरकर दिसंबर 2023 में 2 लाख करोड़ रुपये से 1.63 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। दमानी की दौलत में यह गिरावट एवेन्यू सुपरमार्ट्स में फिसलन और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों की गिरावट के चलते आई है।

investors

Sagility Shares:  जेफरीज ने शुरू की कवरेज तो, अपर सर्किट पर पहुंचा शेयर, चेक करें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।