India-UK FTA: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने 24 को जुलाई दोनों देशों के बीच एक कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) पर हस्ताक्षर कर दिए। यह ऐतिहासिक समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार की नई संभावनाएं खोलता है, खासकर उन सेक्टर्स में जो अब तक टैरिफ और एक्सपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण दबे हुए थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डील से भारत के टेक्सटाइल, ऑटो, फार्मा और सीफूड सेक्टर्स में काम करने वाली कुछ खास कंपनियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 स्टॉक्स पर जो इस डील के चलते तेजी पकड़ सकते हैं-
