India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर आज से दिल्ली में फाइनल दौर की बातचीत शुरू होगी। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट के पहले ट्रेंच पर साइन हो जाएंगे। ट्रेड डील के पहले चरण का 99 फीसदी काम पूरा हो गया है। अमेरिकी डेलिगेशन को ब्रेंडन लिंच लीड कर रहे हैं। हालांकि, समझौते की अंतिम रूपरेखा पर अभी भी चर्चा चल रही है,लेकिन अगर दोनों देश बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने,व्यापारिक बाधाओं को कम करने और आर्थिक सहयोग का विस्तार करने में सफल होते हैं तो कई सेक्टरों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।
