Get App

कल बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, जानें आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अमेरिकी बाजारों में रिकवरी नजर आई है।ग्लोबल सेट अप अच्छा दिख रहा है। DIIs से सपोर्ट मिला है। जबकि FIIs बिकवाली ज्यादा नहीं है। निफ्टी में18200-100-18000 जोन में पुट राइटिंग दिख रही है। इसमें 18500 के पहले 18300 पर कॉल राइटिंग है। 18245 के ऊपर निफ्टी में कोई टेक्निकल बाधा नहीं है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 8:02 AM
कल बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, जानें आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति
निफ्टी में गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। पहले बेस तक निफ्टी में हर गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए

कल मंगलवार 3 जनवरी को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 35 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.50 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 126.41 अंक या 0.21% बढ़कर 61,294.20 पर बंद हुआ। कल ज्यादातर समय बाजार पॉजिटिव संकेतों के साथ सपाट कारोबार करता रहा। इंट्राडे में बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली थी। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आज निफ्टी की कैसी चाल दिखायेगा। निफ्टी पर कौन से लेवल अहम होंगे। कहां इसमें सपोर्ट है और कहां इसमें रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस पर लेंगे एक्सपर्ट चेक-

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 18245(20DEMA)-18272 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18327-18381/410 पर है। इसमें पहला बेस जोन 18149-18087 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 18033-17966 के जोन में दिखाई दे रहा है। कल हमारा 18243 का टार्गेट हासिल हुआ था।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल सेट अप अच्छा दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में रिकवरी नजर आई है। FIIs बिकवाली ज्यादा नहीं है और DIIs से सपोर्ट मिला है। 18200-100-18000 जोन में पुट राइटिंग दिख रही है। 18500 के पहले 18300 पर कॉल राइटिंग है। इसमें 18245 के ऊपर कोई टेक्निकल बाधा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें