Get App

Share Market: शेयर बाजार में 5 साल की सबसे लंबी गिरावट, सेंसेक्स लगातार छठे हफ्ते नुकसान में बंद, जानें कारण

Share Markets: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 5 साल की सबसे लंबी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स शुक्रवार 8 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही यह लगातार छठा हफ्ता था, जब दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय शयेर बाजारों में इससे पहले इतनी लंबी गिरावट 5 साल पहले, अप्रैल 2020 में देखने को मिली थी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 09, 2025 पर 5:09 PM
Share Market: शेयर बाजार में 5 साल की सबसे लंबी गिरावट, सेंसेक्स लगातार छठे हफ्ते नुकसान में बंद, जानें कारण
Share Markets: अमेरिका-भारत के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता शेयर बाजार को दबाव में रखे हुए हैं

Share Markets: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 5 साल की सबसे लंबी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स शुक्रवार 8 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही यह लगातार छठा हफ्ता था, जब दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय शेयर बाजारों में इससे पहले इतनी लंबी गिरावट 5 साल पहले, अप्रैल 2020 में देखने को मिली थी। तब कोरोना महामारी और लॉकडाउन की आशंका के चलते शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हो रहे थे। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी शेयर बाजार में गिरावट के पीछे सबसे बड़े कारण अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे हैं। इन दोनों वजहों से निवेशकों के सेंटीमेंट को तगड़ा झटका लगा है।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 0.95% फिसलकर 79,857.79 अंकों पर और निफ्टी 0.95% गिरकर 24,363.3 के स्तर पर बंद हुए। इस पूरे कारोबारी हफ्ते (4 से 8 अगस्त) निफ्टी 0.8% और सेंसेक्स 0.9% गिरा।

यह गिरावट चौतरफा रही है। निफ्टी के 16 में से 13 प्रमुख सेक्टर हफ्ते के अंत तक लाल निशान में रहे। इसके अलावा स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4% और मिडकैप इंडेक्स 1.1% टूटकर बंद हुए। आईटी और फार्मा इंडेक्स में 0.7% और 2.8% की गिरावट आई। जबकि फाइनेंशियल और एनर्जी इंडेक्स क्रमशः 1.2% और 1.4% की गिरावट के साथ बंद हुए।

अमेरिका-भारत के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और उम्मीद से कमजोर कॉरपोरेट नतीजे बाजार को दबाव में रखे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें