महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ के शेयरों में 6% तक की तेजी, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें कारण

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में आज 17 सितंबर को जोरदार तेजी देखी गई। IGL के शेयर 6% उछल गए, जबकि MGL ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने इंद्रप्रस्थ गैस की रेटिंग को 'Sell (बेचें)' से बदलकर 'Buy (खरीदें)' कर दिया

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UBS ने महानगर गैस के शेयर पर अपनी 'Buy (खरीदें)' रेटिंग को बनाए रखा है

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में आज 17 सितंबर को जोरदार तेजी देखी गई। IGL के शेयर 6% उछल गए, जबकि MGL ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने इंद्रप्रस्थ गैस की रेटिंग को 'Sell (बेचें)' से बदलकर 'Buy (खरीदें)' कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को 400 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस रिपोर्ट के बाद, IGL के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। UBS ने कहा कि उसके IGL के मजबूत फंडामेंटल्स और इसके इनऑर्गेनिक ग्रोथ की संभावनाएं को देखते हुए इस रेटिंग को बढ़ाया है।

UBS ने यह भी अनुमान लगाया है कि इंद्रप्रस्थ गैस की वॉल्यूम ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2027 के बीच 8.2 फीसदी तक पहुंच सकती है, जो वित्त वर्ष 2024 में 4 फीसदी थी। ब्रोकरेज के मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और नए सेगमेंट में प्रवेश इस ग्रोथ के पीथे मुख्य कारक होंगे। इसके अलावा, विलय और अधिग्रहण (M&A) की संभावनाएं भी शेयर के मूल्य में और इजाफा कर सकती हैं।

MGL ने छुआ 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर

दूसरी तरफ, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में भी आज जोरदार उछाल देखा गया, और यह 1,936.65 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। यूबीएस ने महानगर गैस के शेयर पर अपनी 'Buy (खरीदें)' रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 1,600 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।


UBS ने कहा कि महानगर गैस के वॉल्यूम वृद्धि मजबूत बने रहने की उम्मीद है। इससे वित्त वर्ष 2025 से 2027 के दौरान कंपनी के EBITDA में बढ़ोतरी हो सकती है। UBS ने कहा कि सीएनजी फ्लीट का विस्तार और कंपनी की मूल्य निर्धारण रणनीतियों ने इस उछाल को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, मर्जर एंड एक्विजिशन के अवसरों को अभी तक इस आकलन में शामिल नहीं किया गया है, जो भविष्य में और इसमें और अधिक तेजी आने का संकेत दे सकते हैं।

अब तक का प्रदर्शन

IGL और MGL दोनों ने ही इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। IGL के शेयर अब तक 33% का रिटर्न दे चुके हैं, जबकि MGL में 60% की तेजी आई है। इसके मुकाबले, निफ्टी ने इस साल अब तक सिर्फ 16% का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 12 महीनों में IGL के शेयरों में महज 19 फीसदी की तेजी आई है। वहीं MGL ने 83% का दमदार रिटर्न दिया है। इनके मुकाबले निफ्टी इंडेक्स पिछले एक साल में 28% बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Housing Finance Shares: तीन गुना हो जाएगा आईपीओ निवेशकों का पैसा, बजाज हाउसिंग फाइनेंस को पहली बाय रेटिंग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।