Get App

Indus Towers Share Price: 3% से अधिक टूट गए शेयर, बायबैक का ऐलान इस कारण नहीं भर पाया जोश

Indus Towers Shares: आठ साल बाद इंडस टावर्स अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। इसका रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। बायबैक के बारे में कंपनी ने मंगलवार 30 जुलाई को जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ ऐलान किया। हालांकि इसके लिए जो भाव फिक्स किया गया है, वह इतने कम प्रीमियम पर है कि शेयरों में तेजी का जोश नहीं आ पाया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 4:48 PM
Indus Towers Share Price: 3% से अधिक टूट गए शेयर, बायबैक का ऐलान इस कारण नहीं भर पाया जोश
इंडस टावर्स ने आठ साल में पहली बार बायबैक का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने 2016 में बायबैक किया था और तब यह भारती इंफ्राटेल के नाम से थी।

Indus Towers Shares: टावर कंपनी इंडस टावर्स (Indus Towers) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। एक दिन पहले मंगलवार 30 जुलाई को कंपनी ने जून तिमाही के नतीजे के साथ-साथ शेयरबैक को मंजूरी का भी ऐलान किया। हालांकि बायबैक के लिए इसने जो भाव तय किया, जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से महज 4 फीसदी ही प्रीमियम पर है तो आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इंडस टावर्स के शेयर 3 फीसदी से अधिक टूट गए। आज BSE पर यह 3.18 फीसदी की गिरावट के साथ 432.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.70 फीसदी फिसलकर 430.50 रुपये के भाव तक टूटकर आ गया था।

इस साल इंडस टावर्स के शेयर 119 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 18 अगस्त 2023 को यह 157.40 रुपये के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। यहां से 11 महीने में यह 188 फीसदी से अधिक उछलकर 30 जुलाई 2024 को 453.45 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए करीब 7 साल का रिकॉर्ड हाई है।

Indus Tower के बायबैक की क्या है रिकॉर्ड डेट

इंडस टावर्स ने आठ साल में पहली बार बायबैक का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने 2016 में बायबैक किया था और तब यह भारती इंफ्राटेल के नाम से थी। इंडस टावर्स टेंडर रूट के जरिए 5.67 करोड़ शेयर यानी 2.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर होल्डिंग का बायबैक करेगी। कंपनी इसे 465 रुपये के भाव से वापस खरीदेगी जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस 447.05 रुपये से महज 4 फीसदी प्रीमियम पर है। यह बायबैक करीब 2640 करोड़ रुपये का होगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त फिक्स की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें