Indus Tower Shares: इंडस टावर्स के शेयरों में गुरुवार 19 सितंबर को भारी गिरावट आई। कंपनी के शेयर 14% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। यह इसके शेयर में 4 जून के बाद आई सबसे बड़ी गिरावट है। बीएसई पर शेयर ने 384.80 रुपये के अपनी लोअर सर्किट सीमा को छू लिया। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि सुप्रीम कोर्ट ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले में टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ फैसला सुनाया है। टेलीकॉम कंपनियों ने AGR बकाया के कैलकुलेशन में गलतियों का हवाला दिया था, लेकिन अदालत ने इसे नकारते हुए पुराने फैसले को बरकरार रखा।
