Indus Towers Share Price: टेलिकॉम टावर कंपनी इंडस टावर्स 30 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में शेयर बायबैक के प्रपोजल पर विचार करेगी। इस अपडेट के सामने आने के बाद 26 जुलाई को कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत उछला है। इंडस टावर्स 8 साल के बाद शेयर बायबैक करने जा रही है। आखिरी बार जून 2016 में बायबैक हुआ था। उस वक्त कंपनी, भारती इंफ्राटेल के नाम से जानी जाती थी।
