बाजार में आज कंसोलिडेशन हावी नजर आ रहा है। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में 300 अंकों का दायरा देखने को मिल रहा है। दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। निफ्टी पर बढ़नेवाले शेयर में इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस के शेयर शामिल हैं। जबकि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और नेस्ल इंडिया के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
