Get App

IndusInd Bank के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट, RBI के इस फैसले के बाद टूटे शेयर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुमंत कथपालिया को बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD & CEO) के रूप में फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह मंजूरी दो साल की अवधि के लिए दी गई है जबकि बैंक के बोर्ड ने 3 साल के लिए दी थी। इसके बाद ही शेयरों में बिकवाली देखी गई और यह 7 फीसदी से अधिक टूट गया

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 6:46 PM
IndusInd Bank के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट, RBI के इस फैसले के बाद टूटे शेयर
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

IndusInd Bank share price : प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह शेयर NSE पर 7.33 फीसदी टूटकर 1,060.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुमंत कथपालिया को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD & CEO) के रूप में फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह मंजूरी दो साल की अवधि के लिए दी गई है जबकि बैंक के बोर्ड ने 3 साल के लिए दी थी। इसके बाद ही शेयरों में बिकवाली देखी गई और यह 7 फीसदी से अधिक टूट गया।

ब्रोकरेज की राय

ICICI सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा, "बैंक के फंडामेंटल और बिजनेस में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, MD और CEO की फिर से नियुक्ति के लिए केंद्रीय बैंक की मंजूरी बोर्ड की मंजूरी की तुलना में कम अवधि के लिए है। इससे नियर टर्म में स्टॉक में दबाव देखने को मिल सकता है।" कथपालिया की नियुक्ति 24 मार्च 2023 से प्रभावी होगी। उनका वर्तमान कार्यकाल 23 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक लोन ग्रोथ में तेजी और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते बैंक के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल रहा है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-25 में इंडसइंड बैंक 20 फीसदी लोन CAGR देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें