Banking Stocks: लगातार पांचवे दिन Bank Nifty में तेजी, अब चार्ट पर ये लेवल हैं अहम

Banking Stocks: लगातार पांचवे दिन बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर बैंक निफ्टी में आज जोरदार उछाल दिखा। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी उछलकर आज इंट्रा-डे में 49700 के पार चला गया। चार्टिस्ट के मुताबिक इसमें आगे भी तेजी का रुझान कायम रह सकता है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में भी जोरदार तेजी है और एक लंबे अरसे बाद इसने 22900 का लेवल पार किया है

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
आज बैंक निफ्टी की जो तेजी है, उसे कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़ इस पर लिस्टेड सभी स्टॉक्स का सपोर्ट मिला है।

Banking Stocks: लगातार पांचवे दिन बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में आज जोरदार उछाल दिखा। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी उछलकर आज इंट्रा-डे में 49700 के पार चला गया। चार्टिस्ट के मुताबिक इसमें आगे भी तेजी का रुझान कायम रह सकता है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में भी जोरदार तेजी है और एक लंबे अरसे बाद इसने 22900 का लेवल पार किया है। एक्सिस सिक्योरिटीज का रुझान निफ्टी 50 के साथ-साथ बैंक निफ्टी पर भी काफी बुलिश है। एंजेल वन भी बैंक निफ्टी को लेकर बुलिश दिख रहा है।

क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए 49,115 काफी अहम लेवल है। अगर बैंक निफ्टी इस लेवल को पार करता है तो यह 49,600-49,886-50,371 के जोन तक पहुंच सकता है। हालांकि यह 49,115 के नीचे बना रहा तो इसमें मुनाफावसूली का दबाव दिख सकता है और बैंक निफ्टी 48,829-48,344-48,058 के लेवल तक फिसल सकता है। एंजेल वन का कहना है कि 18 मार्च की तेजी ने 48,800-48,900 के अहम रेजिस्टेंस जोन को ब्रेक कर दिया और इससे बुलिश माहौल बना है।


एक को छोड़ Bank Nifty के सभी स्टॉक्स ग्रीन जोन में

आज बैंक निफ्टी की जो तेजी है, उसे कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़ इस पर लिस्टेड सभी स्टॉक्स का सपोर्ट मिला है। कोटक महिंद्रा बैंक में एक फीसदी से कम ही कमजोरी दिख रही है। बैंक निफ्टी पर लिस्टेड 12 स्टॉक्स में से इस समय एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 फीसदी से अधिक, फेडरल बैंक 3 फीसदी से अधिक तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और केनरा बैंक 2-2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड बैंक और एसबीआई में 1-1 फीसदी से अधिक तेजी है तो एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में आधे फीसदी से अधिक तेजी है जबकि आईसीआईसीआई बैंक में आधे फीसदी से थोड़ी कम तेजी है।

Winsol Engineers Shares: करोड़ों के ऑर्डर पर शेयर रॉकेट, 5% का तगड़ा उछाल

PFC Shares: पांच साल में 5 गुना से अधिक बढ़ाया पैसा, अब चौथे डिविडेंड से जुड़ी इस अहम तारीख पर शेयर सुस्त

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।