Winsol Engineers Shares: करोड़ों के ऑर्डर पर शेयर रॉकेट, 5% का तगड़ा उछाल

सोलर और विंड जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स (Winsol Engineers) के शेयरों की करीब 10 महीने पहले एनएसई एसएमई पर एंट्री हुई थी। पहले ही दिन इसने आईपीओ निवेशकों का पास 5 गुना से अधिक बढ़ा दिया था। मार्केट की भारी बिकवाली के बावजूद इसमें भी तेज गिरावट आई लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक दोगुने से अधिक मुनाफे में हैं

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Winsol Engineers के शेयर एनएसई एसएमई पर पिछले साल 14 मई 2024 को लिस्ट हुए थे।

Winsol Engineers Shares: विनसॉल इंजीनियर्स के शेयरों ने आज रॉकेट की स्पीड पकड़ ली और इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी से अधिक उछल गया। सोलर और विंड जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स के शेयरों में यह तेजी करोड़ों रुपये के एक ऑर्डर पर आई है जो इसे गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन से मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इसे 5.83 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। इसके चलते इंट्रा-डे में यह 5.37 फीसदी उछलकर 184.50 रुपये पर पहुंच गया। आज एनएसई पर यह 3.20 फीसदी की तेजी के साथ 180.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसा ऑर्डर मिला है Winsol Engineers को?

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक विनसॉल इंजीनियर्स को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से 5.84 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 24 महीने के भीतर काम पूरा करना है। इस वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के ऑर्डरबुक में अच्छी ग्रोथ दिखी है। इस वित्त वर्ष में कंपनी को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम-कुसुम के तहत 6.5 मेगावाट का सोलर इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट मिला है।


कैसी रही शेयरों की चाल?

विनसॉल के शेयर एनएसई एसएमई पर पिछले साल 14 मई 2024 को लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशकों को यह 75 रुपये के भाव पर जारी हुआ था और लिस्टिंग के दिन 383.25 रुपये के अपर सर्किट पर बंद हुआ था यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन पांच गुना से अधिक बढ़ गया था। पिछले साल 18 जून 2024 को उछलकर यह 592 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। आईपीओ की बात करें तो निवेशकों ने इसमें ताबड़तोड़ पैसे लगाए थे और यह इश्यू 682 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

PFC Shares: पांच साल में 5 गुना से अधिक बढ़ाया पैसा, अब चौथे डिविडेंड से जुड़ी इस अहम तारीख पर शेयर सुस्त

Multibagger Stocks: 5 साल 12645% रिटर्न, अब 65% डिविडेंड का ऐलान, आपके पास है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।