Banking Stocks: लगातार पांचवे दिन बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में आज जोरदार उछाल दिखा। बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी उछलकर आज इंट्रा-डे में 49700 के पार चला गया। चार्टिस्ट के मुताबिक इसमें आगे भी तेजी का रुझान कायम रह सकता है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में भी जोरदार तेजी है और एक लंबे अरसे बाद इसने 22900 का लेवल पार किया है। एक्सिस सिक्योरिटीज का रुझान निफ्टी 50 के साथ-साथ बैंक निफ्टी पर भी काफी बुलिश है। एंजेल वन भी बैंक निफ्टी को लेकर बुलिश दिख रहा है।
