Get App

इंग्लैंड में महंगाई की दर घटकर 6.7% पर आई, खाने-पीने की चीजों के भाव घटने से मिली राहत

रायटर्स की तरफ से अर्थशास्त्रियों के बीच करवाए गए एक पोल से निकलकर आया था कि अगस्त में इंग्लैंड की रिटेल महंगाई दर ईंधन के भाव में बढ़त के चलते 7 फीसदी पर रह सकती है। वहीं, महीने दर महीने आधार पर इसमें 0.7 फीसदी की बढ़त हो सकती है। बता दें कि जुलाई में यहां रिटेल महंगाई सालाना आधार पर 6.8 फीसदी बढ़ी थी। वहीं महीने दर महीने के आधार पर इसमें 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 1:40 PM
इंग्लैंड में महंगाई की दर घटकर 6.7% पर आई, खाने-पीने की चीजों के भाव घटने से मिली राहत
इंग्लैंड के नेशनल स्टेटिसटिक्स ऑफिस ने कहा है कि अगस्त में CPIH और CPI दोनों की एनुअल रेट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई गिरावट रही है

इंग्लैंड में अगस्त की महंगाई की दर घटकर 6.7 फीसदी पर आ गई है। महंगाई का ये आंकड़ा उम्मीद से भी बेहतर रहा है। अगस्त महीने में खाने-पीने की चीजों के भाव घटने से बड़ी राहत मिली है। इंग्लैंड में महंगाई के उम्मीद से भी कम रहने के चलते गुरुवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़त पर विराम लगने की उम्मीद बढ़ गई है। महीने दर महीने के आधार पर अगस्त में इंग्लैंड की रिटेल महंगाई दर (CPI) में 0.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

रायटर्स की तरफ से अर्थशास्त्रियों के बीच करवाए गए एक पोल से निकलकर आया था कि अगस्त में इंग्लैंड की रिटेल महंगाई दर ईंधन के भाव में बढ़त के चलते 7 फीसदी पर रह सकती है। वहीं, महीने दर महीने आधार पर इसमें 0.7 फीसदी की बढ़त हो सकती है। बता दें कि जुलाई में यहां रिटेल महंगाई सालाना आधार पर 6.8 फीसदी बढ़ी थी। वहीं महीने दर महीने के आधार पर इसमें 0.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई गिरावट से मिला सपोर्ट

इंग्लैंड के नेशनल स्टेटिसटिक्स ऑफिस ने कहा है कि अगस्त में CPIH और CPI दोनों की एनुअल रेट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई गिरावट रही है। खाने-पीने की चीजों की कीमत में अगस्त में पिछले साल की तुलना में काफी कम बढ़त हुई है। इसी तरह एकोमोडेशन सर्विसेज की कीमतों में भी अगस्त में कमी देखने को मिली है। जिसके चलते ओवरऑल महंगाई घटी है। वहीं, मोटर फ्यूल की कीमतों में बढ़त का अगस्त की महंगाई में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें