Get App

Infonative IPO Listing: 20% डिस्काउंट पर एंट्री, फिर लोअर सर्किट, पहले दिन मुनाफे की उम्मीद जीरो

Infonative Solutions IPO Listing: इंफोनेटिव सॉल्यूशंस कॉरपोरेट और एडुकेशन सेक्टर्स के लिए ई-लर्निंग कंटेंट तैयार करती है और इससे जुड़ी सर्विसेज देती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 4:13 PM
Infonative IPO Listing: 20% डिस्काउंट पर एंट्री, फिर लोअर सर्किट, पहले दिन मुनाफे की उम्मीद जीरो
Infonative Solutions IPO Listing: इंफोनेटिव सॉल्यूशंस का ₹24.71 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Infonative Solutions IPO Listing: कंपनियों के लिए ई-लर्निंग कंटेंट तैयार करने वाली इंफोनेटिव सॉल्यूशंस के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री पर आईपीओ निवेशकों को करारा शॉक मिला। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 79 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 63.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी लिस्टिंग पर 20 फीसदी घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह 60.04 रुपये (Infonative Solutions Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुए यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24 फीसदी घाटे में हैं।

Infonative Solutions IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

इंफोनेटिव सॉल्यूशंस का ₹24.71 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था।ओवरऑल यह आईपीओ 4.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 18.57 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.15 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.25 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 31.28 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 7.35 करोड़ रुपये एलएमएस में नई फीचर्स, नए प्रोडक्ट्स औ कोर्सेज और लैपटॉप की खरीदारी में, 5 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Infonative Solutions के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें