Get App

Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, शरद मिश्रा के सुझाये 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 1:40 PM
Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, शरद मिश्रा के सुझाये 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Infosys पर sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने 1820 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में इप्का लैब्स, आईसीआईसीआई प्रू, एचडीएफसी लाइफ, लॉरस लैब्स और एसबीआई लाइफ के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मैक्स फाइनेंशियल, अरबिंदो फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस, पीएनबी और सन टीवी के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमफैसिस, एमसीएक्स, ग्लेनमार्क फार्मा, आईईएक्स, कोफोर्ज में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एलएंडटी टेक सर्विसेस, बिड़लासॉफ्ट, पिरामल एंटरप्राइजेज, पीवीआर आयनॉक्स और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24300, 24200 और 24100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें