Get App

Infosys Q2 Result: सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6506 करोड़ का मुनाफा, अब बांटेगी ₹21 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Infosys Q2 Result: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही मिली-जुली रही। आईटी कंपनी को सितंबर तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ जो मार्केट की उम्मीदों से कम रही। सितंबर तिमाही में कंपनी 40,986 करोड़ रुपये के रेवेन्यू भी हासिल हुआ। इसके अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:22 PM
Infosys Q2 Result: सितंबर तिमाही में इंफोसिस को ₹6506 करोड़ का मुनाफा, अब बांटेगी ₹21 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स
Infosys Dividend Record Date: इंफोसिस ने 21 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर फिक्स किया है और इसे शेयरहोल्डर्स के खाते में अगले महीने 8 नवंबर तक क्रेडिट कर दिया जाएगा।

Infosys Q2 Result: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही मिली-जुली रही। आईटी कंपनी को सितंबर तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ जो मार्केट की उम्मीदों से कम रही। सितंबर तिमाही में कंपनी 40,986 करोड़ रुपये के रेवेन्यू भी हासिल हुआ। इसके अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान किया है। शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है। शेयरों की बात करें तो आज नतीजे आने थे तो इसके शेयरों को इस बात से सपोर्ट मिला और कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह BSE पर 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1969.50 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.61 फीसदी टूटकर 81,006.61 पर बंद हुआ है।

Infosys Q2 Result की खास बातें

सितंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 6368 करोड़ रुपये से बढ़कर 6506 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ दिखी और इसे 40,986 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। मनीकंट्रोल ने 11 ब्रोकरेजेज के बीच पोल किया था, उसमें अनुमान लगाया गया था कि सितंबर तिमाही में इसे 6,769 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 40,857 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। कंपनी ने पूरे साल के लिए रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 3.75-4.5 फीसदी कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में इसे 3-4 फीसदी कर चौंकाया था। इसकी ग्रोथ को बड़े सौदों, जेनेरेटिव एआई के विस्तार और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन से सपोर्ट मिलेगा। कंपनी की आरएंडडी सर्विसेज देने वाली इन-टेक से भी इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

इंफोसिस ने 21 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर फिक्स किया है और इसे शेयरहोल्डर्स के खाते में अगले महीने 8 नवंबर तक क्रेडिट कर दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2024 में इसने 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड, 8 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 18 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें