Get App

Infosys Q4 Results Preview: डॉलर में कमाई घटने और रुपये में आय बढ़ने की उम्मीद, FY26 के लिए गाइडेंस पर होंगी बाजार की नजरें

Infosys Q4 Results Preview: बेंगलुरु स्थित दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड आज यानी कि बुधवार, 16 अप्रैल को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करने वाली है। CNBC-TV18 पोल के अनुसार भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में रेवन्यू में 1.4% तिमाही आधार पर गिरावट दर्ज करेगी। रुपये के संदर्भ में, इंफोसिस का रेवन्यू 0.9% बढ़कर 42,133 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 4:02 PM
Infosys Q4 Results Preview: डॉलर में कमाई घटने और रुपये में आय बढ़ने की उम्मीद, FY26 के लिए गाइडेंस पर होंगी बाजार की नजरें
Infosys Share Price: मंगलवार को इंफोसिस लिमिटेड के शेयर 1.49% बढ़कर 1,430.40 रुपये पर बंद हुए। वहीं 2025 में अब तक शेयर में 24% की गिरावट आई है

Infosys Q4 Results Preview: बेंगलुरु स्थित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd.) आज यानी कि गुरुवार, 17 अप्रैल को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करने वाली है। CNBC-TV18 पोल के अनुसार विश्लेषकों को उम्मीद है कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में रेवन्यू में 1.4% तिमाही-दर-तिमाही गिरावट दर्ज करेगी, जो 4,87.1 करोड़ डॉलर हो सकती है। रुपये के संदर्भ में, इंफोसिस का रेवन्यू पिछली दिसंबर तिमाही में 41,764 करोड़ रुपये की तुलना में तिमाही आधार पर 0.9% बढ़कर 42,133 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

आईटी कंपनी का EBIT (ब्याज और कर से पहले की कमाई) दिसंबर तिमाही में 8,912 करोड़ रुपये से कम होकर 8,742 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। मार्जिन पहले के 21.3% से घटकर 20.7% हो सकता है।

मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

कंपनी का कर पश्चात मुनाफा तिमाही आधार पर 6.9% बढ़कर 7,278 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। जबकि पिछली तिमाही में यह 6,806 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें