Get App

Infosys Shares: जिस AI कंपनी से डर रहे थे निवेशक, इंफोसिस ने उसी से मिलाया हाथ; शेयर 3% उछले

Infosys Share Price: आईटी कंपनियों के शेयरों में आज 17 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इंफोसिस (Infosys) ने अमेरिका की AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके चलते आईटी शेयरों को लेकर सेंटीमेंट थोड़ा बेहतर हुआ है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:54 PM
Infosys Shares: जिस AI कंपनी से डर रहे थे निवेशक, इंफोसिस ने उसी से मिलाया हाथ; शेयर 3% उछले
Infosys Share Price: इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ मिलकर एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस बनाने का ऐलान किया है

Infosys Share Price: आईटी कंपनियों के शेयरों में आज 17 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इंफोसिस (Infosys) ने अमेरिका की AI कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके चलते आईटी शेयरों को लेकर सेंटीमेंट थोड़ा बेहतर हुआ है। सुबह 9:45 बजे के आसपास, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 33,423.65 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं इंफोसिस के शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

कोफोर्ज (Coforge) के शेयरों में 2.5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। जबकि HCL टेक्नोलॉजीज और परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर लगभग 2 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एम्फैसिस (Mphasis), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), विप्रो (Wipro) और एलटीआई माइंडट्री (LTI Mindtree) में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

क्या है इंफोसिस-एंथ्रोपिक डील?

इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ मिलकर एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस बनाने का ऐलान किया है। ये सॉल्यूशंस टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे सेक्टरों के लिए तैयार किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें