Get App

Infosys Q1 Results: तिमाही नतीजों से पहले IT कंपनी का शेयर 2% तक लुढ़का, परफॉरमेंस को लेकर क्या अनुमान

Infosys Q1 Results: एनालिस्ट्स के अनुसार, इंफोसिस का EBIT मार्जिन 21.1% रहने की संभावना है। शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 7% घटकर ₹7,903 करोड़ रहने का अनुमान है। सबकी नजरें इस बात पर भी होंगी कि कंपनी अपने पूरे साल के गाइडेंस में क्या बदलाव करती है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 4:33 PM
Infosys Q1 Results: तिमाही नतीजों से पहले IT कंपनी का शेयर 2% तक लुढ़का, परफॉरमेंस को लेकर क्या अनुमान
दिन में BSE पर Infosys के शेयर की कीमत 1032.30 के लो तक गई।

IT कंपनी इंफोसिस के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे आज, 23 जुलाई को सामने आने वाले हैं। दिन में होने वाली बोर्ड मीटिंग में इन पर चर्चा की जाएगी और मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। तिमाही परफॉरमेंस की घोषणा से पहले कंपनी के शेयर में गिरावट है। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत तक फिसलकर 1032.30 के लो तक गई। बाद में शेयर फ्लैट रहकर 1051.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

CNBC-TV18 के सर्वे में शामिल एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इंफोसिस का डॉलर में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.7% बढ़कर 512.70 करोड़ डॉलर हो जाएगा। कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) रेवेन्यू ग्रोथ 1.8% रहने का अनुमान है। ब्रोकरेज फर्म सिटी और गोल्डमैन सैक्स को यह ग्रोथ क्रमश: 1% और 1.1% रहने का अनुमान है। वहीं जेफरीज और CLSA को उम्मीद है कि यह आंकड़ा क्रमशः 2.5% और 2.3% रहेगा।

जून तिमाही में इंफोसिस की ग्रोथ में हाल ही में खरीदी गई कंपनियों ऑप्टिमम (Optimum) और स्ट्रेटस (Stratus) का भी अच्छा योगदान रहने की संभावना है। कंपनी ने ऑप्टिमम हेल्थ (Optimum Health) को 46.5 करोड़ डॉलर तक में खरीदा था और यह डील मई 2026 में पूरी हुई। न्यू जर्सी स्थित टेक्नोलॉजी कंसल्टेंसी फर्म स्ट्रेटस (Stratus) को इंफोसिस ने 9.5 करोड़ डॉलर तक में खरीदा था। यह डील इस साल अप्रैल में पूरी हुई।

Infosys का EBIT मार्जिन 21.1% रहने की संभावना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें