Get App

Inspire Films के शेयरों में 4% से अधिक का उछाल, जानिए वजह

Inspire Films के शेयरों की लिस्टिंग अक्टूबर 2023 में हुई थी। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था और यह 129 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 13.5 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी। फाइनेंशियल की बात करें तो इंस्पायर फिल्म्स प्रॉफिट मेकिंग कंपनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 10:27 PM
Inspire Films के शेयरों में 4% से अधिक का उछाल, जानिए वजह
इंस्पायर फिल्म्स लिमिटेड के शेयरों में आज 12 अगस्त को करीब 5 फीसदी की तेजी देखी गई।

इंस्पायर फिल्म्स लिमिटेड के शेयरों में आज 12 अगस्त को करीब 5 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 34.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 46.54 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 72.10 रुपये और 52-वीक लो 29.10 रुपये है। इंस्पायर फिल्म्स लिमिटेड एक लीडिंग कंटेंट क्रिएशन और प्रोडक्शन कंपनी है। कंपनी ने आज अपने नए वेंचर फ्रेश मिंट यूट्यूब चैनल के लॉन्च की घोषणा की है। बता दें कि शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग अक्टूबर 2023 में हुई थी।

Inspire Films का फाइनेंशियल

फाइनेंशियल की बात करें तो इंस्पायर फिल्म्स प्रॉफिट मेकिंग कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.57 करोड़ रुपये रहा। इसके पहले FY23 में कंपनी ने 4.05 करोड़ रुपये और FY22 में 0.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी का रेवेन्यू FY24 में 30.37 करोड़ रुपये, FY23 में 48.83 करोड़ रुपये और FY22 में 38.15 करोड़ रुपये था। FY24 में कंपनी का EBITDA 5.78 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 19 फीसदी रहा। कंपनी ने इस दौरान 8.44 फीसदी का नेट प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया।

Inspire Films ने लॉन्च किया है फ्रेश मिंट यूट्यूब चैनल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें