मंगलवार 26 नवंबर को ये 6 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Interglobe Aviation पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Interglobe Aviation के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 4400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 4249 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 4200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Divis Lab पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 6200-6220 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार, 25 नवंबर को बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप 884 प्वाइंट चढ़कर 55,901 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 993 प्वाइंट चढ़कर 80,110 पर बंद हुआ। निफ्टी 315 प्वाइंट चढ़कर 24,222 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1072 प्वाइंट चढ़कर 52,208 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 12 शेयरों में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मंगलवार, 26 नवंबर को इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Interglobe Aviation

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंटरग्लोब एविएशन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4249 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 4200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Oracle Finance


अमित सेठ ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ओरैकल फाइनेंस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 11977 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12300 से 12500 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 11700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का STBT कॉल - DLF

प्रशांत सावंत ने कहा कि कल कमाई के लिए डीएलएफ के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 826 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 840 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Technical View: निफ्टी के 24,000 के ऊपर टिकने तक बाजार में रहेगा बुलिश मोमेंटम, जानें बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी रणनीति

Axis Securities के राजेश पालवीय का BTST कॉल - Divis Lab

राजेश पालवीय ने कहा कि कल कमाई के लिए डिवीज लैब के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 6160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6070 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 6200-6220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - SBI Life

शिल्पा राउत ने अगले कल के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसबीआई लाइफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1506 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1550/1570 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - ABB India

राजेश सातपुते ने अगले कल के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एबीबी इंडिया में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 7266 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7400 से 7440 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 7160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।