Get App

नए शिखर जोन में पहुंचा ये एविएशन स्टॉक, आगे भी तेजी की उड़ान भरने की कर रहा तैयारी

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शेयर में लगातार 8 महीने से तेजी आई है। नए शिखर के जोन में शेयर पहुंचा है। 8 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। शुक्रवार को 65% डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 10:24 AM
नए शिखर जोन में पहुंचा ये एविएशन स्टॉक, आगे भी तेजी की उड़ान भरने की कर रहा तैयारी
अनुज सिंघल ने स्पॉटलाइट स्टॉक के तौर पर आज इंटरग्लोबल एविएशन के शेयर को चुना है।

बाजार में बुल्स का जोश HIGH पर है। निफ्टी 25900 के पार निकलकर नए शिखर पर पहुंचा है। भारती एयरटेल, HDFC बैंक, SBI और M&M ने जोश भरा है। सेंसेक्स और मिडकैप भी नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहे है। सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहा है। Bharti Airtel, Shriram Finance, Bajaj Auto, Divis Labs और M&M निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ICICI Bank, Hindalco, IndusInd Bank, HCL Tech और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल प्राइवेट सेक्टर बैंक पर दांव लगाया है।

INTERGLOBE AVIATION

अनुज सिंघल ने स्पॉटलाइट स्टॉक के तौर पर आज इंटरग्लोबल एविएशन के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शेयर में लगातार 8 महीने से तेजी आई है। नए शिखर के जोन में शेयर पहुंचा है। 8 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। शुक्रवार को 65% डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रही है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अगस्त को इंडिगो की हिस्सेदारी बढ़कर 62.4% पर रही है। अगस्त में हवाई यात्रियों की संख्या 5.7% बढ़कर 1.31 करोड़ हुए।

TRENT

सब समाचार

+ और भी पढ़ें