राहुल भाटिया की इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने इंडिगो एयरलाइन में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। यह हिस्सेदारी आज 11 जून को 3367.30 करोड़ रुपये में बेची गई। यह सौदा 4362.04 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर किया गया। इस बीच इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में आज 4.26 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 4368.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने इंटरग्लोब एविएशन के 31 लाख शेयर खरीदे हैं, जो 0.81 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है, जिसकी कीमत 1362 करोड़ रुपये है।
