IGI Shares: तिमाही नतीजे आते ही इस शेयर पर टूटे निवेशक, ₹141 करोड़ का मुनाफा, लगा 5% का अपर सर्किट

International Gemmological Institute Share Price: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) के शेयरों में मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आज 21 अप्रैल को तगड़ी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर में शेयर ने अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छू लिया। ब्लैकस्टोन के निवेश वाली कंपनी को मार्च तिमाही में 141 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
International Gemmological का कुल रेवेन्यू मार्च तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 305 करोड़ रुपये रहा

International Gemmological Institute Share Price: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) के शेयरों में मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आज 21 अप्रैल को तगड़ी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर में शेयर ने अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छू लिया। ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इस कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसके 141 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। एक साल पहले मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 126 करोड़ रुपये रहा था।

IGI का कुल रेवेन्यू मार्च तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 305 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 278 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) इस दौरान 12.6 फीसदी बढ़कर 195.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 12.6 फीसदी रहा था। वहीं इसका EBITDA मार्जिन बेहतर होकर 64 फीसदी रहा, जो पिछले साल 62.5 फीसदी था।

कंपनी का मार्च तिमाही में कुल इनकम बढ़कर 313 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 290 करोड़ रुपये के इनकम से 8 प्रतिशत अधिक है। वहीं इसका कुल खर्च इस दौरान 122 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 119 करोड़ रुपये रहा था।


बता दें कि इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) के शेयर दिसंबर 2024 में बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे। यह देश की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट एक्रीडेशन और सर्टिफिकेशन सर्विस देने वाली कंपनी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।

दोपहर 12 बजे के करीब, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के शेयर 370.85 रुपये पर अपनी 5 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा में लॉक थे। हालांकि इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 38 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ेंAdani Stocks: अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2 हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट, कंपनी करने जा रही 2.5 अरब डॉलर की यह डील

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।