हेल्थकेयर एंटरप्राइजेज को सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS हेल्थ) के शेयरों पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा बुलिश है। ब्रोकेरज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और ₹2,000 प्रति शेयर के प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया है। यह टारगेट शुक्रवार को BSE पर क्लोजिंग लेवल से 27% की संभावित बढ़त दर्शाता है। नोमुरा ने IKS हेल्थ को US हेल्थकेयर प्रोवाइडर इकोसिस्टम पर एक आकर्षक चॉइस बताया है। कहा है कि अमेरिका में हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग के मार्केट में कैलेंडर ईयर 2023 से 2028 के दौरान 12% CAGR से ग्रोथ दर्ज की जा सकती है।
