Get App

Toss The Coin IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

Toss The Coin IPO Listing: टॉस द क्वाइन मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी है जो अपने बी2बी टेक क्लाइंट्स को उनकी जरूरतों के मुताबिक मार्केटिंग सर्विसेज मुहैया कराती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 3:55 PM
Toss The Coin IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट
Toss The Coin IPO Listing: टॉस द क्वाइन का ₹9.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Toss The Coin IPO Listing: मार्केटिंग कंसल्टिंग कंपनी टॉस द क्वॉइन के शेयरों की आज BSE SME पर 90 फीसदी प्रीमियम पर धांसू एंट्री हुई और फिर उछलकर यह अपर सर्किट पर चला गया। आईपीओ निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ही डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी धांसू रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1,025 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 182 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 345.80 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Toss The Coin Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 363.05 रुपये (Toss The Coin Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है।

Toss The Coin IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

टॉस द क्वाइन का ₹9.17 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1,025.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 147.69 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 964.18 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1,550.76 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5.04 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी माइक्रोसर्विसेज एप्लीकेशन के डेवलपमेंट, नए ऑफिस खोलने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Toss The Coin के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें