अमेरिका का रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इसका असर इंडिया सहित दुनियाभर की कंपनियों के बिजनेस पर पड़ेगा। कुछ सेक्टर की कंपनियों पर इसका ज्यादा तो कुछ सेक्टर की कंपनियों के कारोबार पर इसका कम असर पड़ने की उम्मीद है। स्टॉक इनवेस्टर्स के लिए टैरिफ से जुड़ी खबरों पर नजर रखनी जरूरी है। इंडिया में उन कंपनियों पर ज्यादा असर पड़ेगा, जो अमेरिकी मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती हैं।
