Get App

युद्ध के माहौल में चमके FMCG शेयर, टाटा कंज्यूमर और HUL समेत ये स्टॉक्स 3% तक उछले

FMCGs Index: शेयर बाजार में जारी चौतरफा गिरावट के बीच निवेशकों ने अब डिफेंसिव शेयरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCGs) सेक्टर के शेयरों में आज 13 मार्च को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी FMCG इंडेक्स आज हरे निशान में कारोबार करने वाला इकलौता शेयर रहा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 2:47 PM
युद्ध के माहौल में चमके FMCG शेयर, टाटा कंज्यूमर और HUL समेत ये स्टॉक्स 3% तक उछले
FMCG Index: एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार FMCG सेक्टर में मांग धीरे-धीरे सुधरने लगी है

FMCG Index: शेयर बाजार में जारी चौतरफा गिरावट के बीच निवेशकों ने अब डिफेंसिव शेयरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCGs) सेक्टर के शेयरों में आज 13 मार्च को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी FMCG इंडेक्स आज हरे निशान में कारोबार करने वाला इकलौता शेयर रहा। वहीं बाकी सभी सेक्टरों के इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

Tata Consumer और HUL में तेजी

FMCG कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर लगभग 3 प्रतिशत तक उछल गए। बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक अब सुरक्षित और स्थिर कमाई वाले सेक्टरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे FMCG कंपनियों में निवेश बढ़ा।

कच्चे तेल की कीमतों से मार्जिन पर दबाव

हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव FMCG कंपनियों के मार्जिन पर दबाव डाल सकता है। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एक रिपोर्ट में बताया कि कच्चे तेल और उससे बनने वाले उत्पाद कई FMCG कंपनियों के लिए काफी अहम कच्चा माल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें