Get App

₹3.76 लाख करोड़ स्वाहा, दो दिनों की रैली के बाद Sensex लाल, 22603 पर बंद Nifty

Sensex-Nifty closes red: आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीतियों के ऐलान पर आज मार्केट में हाहाकार मच गया। इसने सेंसेक्स और निफ्टी की लगातार दो दिनों की तेजी के सिलसिले को तोड़ दिया। बिकवाली की आंधी में आज निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए सेक्टरवाइज स्थिति और चेक करें सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर क्या रहें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 4:21 PM
₹3.76 लाख करोड़ स्वाहा, दो दिनों की रैली के बाद Sensex लाल, 22603 पर बंद Nifty
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी दो दिनों की बढ़त के सिलसिले को तोड़ते हुए आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty closes red: रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ-साथ महंगाई के अनुमान में भी बढ़ोतरी ने मार्केट को आज तोड़ दिया। वैसे रेपो रेट में बढ़ोतरी के आसार पहले से ही थे तो ऐलान से पहले ही आज मार्केट में दबाव दिखने लगा था लेकिन रेपो रेट में बढ़ोतरी और इनफ्लेशन आउटलुक पर यह और नीचे आ गया। सेंसेक्स करीब 600 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 22550 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर आज मिला-जुला रुझान दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब आधे फीसदी की बढ़त रही। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया।

रेपो रेट में बढ़ोतरी ने ऑटो और रियल्टी सेक्टर पर ऐसा दबाव डाला कि इनके निफ्टी इंडेक्स डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक फिसल गए। निफ्टी मेटल भी 2% से अधिक कमजोर हुआ है। रेपो रेट में बढ़ोतरी से वेईकल और होम लोन की किश्तें महंगी हो सकती है, जिसका असर इन सेक्टर से जुड़े शेयरों पर भी दिखता है। वहीं बैंकिंग शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और निफ्टी पीएसयू बैंक 1% मजबूत हुआ।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें आज 07 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 429.11 प्वाइंट्स यानी 0.59% की गिरावट के साथ 72,638.70 और निफ्टी (Nifty) भी 173.05 प्वाइंट्स यानी 0.76% की फिसलन के साथ 22,603.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 599.09 प्वाइंट्स टूटकर 72,468.72 और निफ्टी भी 229.80 प्वाइंट्स गिरकर 22,546.30 तक आ गया था।

डूबे निवेशकों के ₹3.76 लाख करोड़ 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें