Get App

IPO Alert: अगले हफ्ते खुल रहे 4 नए आईपीओ, लिस्टिंग गेन के लिए किस पर लगाएं दांव? जानें डिटेल

IPO Next Week: शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद प्राइमरी मार्केट की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। 19 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में कुल चार कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने जा रही हैं, जिनके जरिए वे करीब 2,081 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। खास बात यह है कि इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड से होगी, जबकि तीन कंपनियां SME सेगमेंट से बाजार में उतरेंगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 9:04 PM
IPO Alert: अगले हफ्ते खुल रहे 4 नए आईपीओ, लिस्टिंग गेन के लिए किस पर लगाएं दांव? जानें डिटेल
IPO Next Week: कुल 9 नई कंपनियां अगले हफ्ते शेयर बाजार में लिस्ट होंगी

IPO Next Week: शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद प्राइमरी मार्केट की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। 19 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में कुल चार कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने जा रही हैं, जिनके जरिए वे करीब 2,081 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। खास बात यह है कि इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड से होगी, जबकि तीन कंपनियां SME सेगमेंट से बाजार में उतरेंगी।

हाल के दिनों में Sensex और Nifty 50 करेक्शन के बाद सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। इसके बावजूद IPO मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है, जो यह संकेत देता है कि प्राथमिक बाजार फिलहाल सेकेंडरी मार्केट की वोलैटिलिटी से ज्यादा प्रभावित नहीं हो रहा।

मेनबोर्ड IPO

मेनबोर्ड से आने वाला इकलौता IPO शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का होगा। यह टेक्नोलॉजी आधारित थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी 20 जनवरी को अपना ₹1,907 करोड़ का IPO लॉन्च करेगी, जो 22 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹118–124 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में ₹1,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि बाकी ₹907.2 करोड़ के शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। इस OFS में फ्लिपकार्ट समेत सात मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें