Get App

Israel vs Iran: इजरायल और ईरान में कौन ज्यादा ताकतवर? जल, थल और वायुसेना की लड़ाई में कौन पड़ेगा भारी

Israel vs Iran War: ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर अपना अब तक का सबसे बड़ा सीधा हमला किया। इस हमले में करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इनमें से अधिकतर मिसाइलों को इजरायल, अमेरिका और जॉर्डन के मिसाइल रोधी डिफेंस सिस्टम्स ने हवा में ही रोक लिया। इससे पहले अप्रैल में भी ईरान ने इजरायल पर ऐसा ही हमला किया था। इस नए हमले ने मिडिल ईस्ट की बिगड़ती स्थिति को और भी भड़का दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 7:33 PM
Israel vs Iran: इजरायल और ईरान में कौन ज्यादा ताकतवर? जल, थल और वायुसेना की लड़ाई में कौन पड़ेगा भारी
Israel vs Iran War: इजरायल के पास कुल 170,000 फुलटाइम सैनिक हैं

Israel vs Iran War: ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर अपना अब तक का सबसे बड़ा सीधा हमला किया। इस हमले में करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इनमें से अधिकतर मिसाइलों को इजरायल, अमेरिका और जॉर्डन के मिसाइल रोधी डिफेंस सिस्टम्स ने हवा में ही रोक लिया। इससे पहले अप्रैल में भी ईरान ने इजरायल पर ऐसा ही हमला किया था। इस नए हमले ने मिडिल ईस्ट की बिगड़ती स्थिति को और भी भड़का दिया है। इजरायल ने ईरान को इस हमले का खामियाजा चुकाने के लिए तैयार रहने की चुनौती दी है। वहीं ईरान ने धमकी दी है कि अगर उसे निशाना बनाया गया तो वह और भी बड़े हमले के साथ जवाबी कार्रवाई करेगा।

जंग की इस आहट के बीच, आइए जानतें है इजरायल और ईरान के पास कितनी बड़ी सेना है? किसके पास अधिक हथियार है और कौन अधिक बड़ी सैन्य ताकत है-

सैन्य शक्ति

इजरायल के पास कुल 170,000 फुलटाइम सैनिक हैं। इसके अलावा उसके पास 465,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल भी हैं। वहीं, ईरान के पास इससे कहीं अधिक बड़ी फौज है, जिसमें 610,000 फुलटाइम सैनिक, 350,000 रिजर्व और 220,000 अर्धसैनिक बल शामिल हैं। पूरी दुनिया में 14वीं सबसे बड़ी फौज ईरान के पास है। जबकि इजरायल का स्थान 20नें नबंर पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें