Get App

Ircon International Dividend: शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर 1.30 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी

Ircon International declares Dividend: इरकॉन इंटरनेशनल का नेट प्रॉफिट 31 मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 3.8 फीसदी बढ़कर 246.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसने 256.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2024 पर 9:54 PM
Ircon International Dividend: शेयरधारकों को तोहफा, हर शेयर पर 1.30 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी
सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल ने आज 21 मई को तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का ऐलान किया है।

Ircon International Dividend: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल ने आज 21 मई को तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.30 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, इसे कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। डिविडेंड का भुगतान AGM में इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

कैसे रहे Ircon International के तिमाही नतीजे

इरकॉन इंटरनेशनल का नेट प्रॉफिट 31 मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 3.8 फीसदी बढ़कर 246.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसने 256.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1 फीसदी घटकर 3742.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 3780.7 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA चौथी तिमाही में 56.3 फीसदी घटकर 286.3 करोड़ रुपये रह गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 183.2 करोड़ रुपये था। तिमाही में EBITDA मार्जिन 7.7 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यह 4.9% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें