IRCTC का स्टॉक 4,000 रुपये से ऊपर, एक्सपर्ट्स ने दी गिरावट पर खरीदने की सलाह

इनवेस्टर्स को इस स्टॉक में नई पोजिशन नहीं लेने और इसे गिरावट पर खरीदने की सलाह दी गई है

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 5:04 PM

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के स्टॉक का प्राइस शुक्रवार को 4,013 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। यह स्टॉक 50.30 रुपये प्रति स्टॉक की तेजी के साथ खुला और इसके बाद इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान 5.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि IRCTC के स्टॉक प्राइस में बड़ी तेजी का कारण रेलवे की एसेट मॉनेटाइजेशन योजना हो सकती है जिससे कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।

ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी नहीं करेगा वर्ल्ड बैंक, रैंकिंग बढ़ाने का था प्रेशर

हालांकि, कंपनी के स्टॉक में बहुत अधिक खरीदारी हो चुकी है और इसमें जल्द ही प्रॉफिट बुकिंग की जा सकती है।

IRCTC का स्टॉक 2,500 रुपये के लेवल से लगातार बढ़ रहा है। कंपनी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास लाउंज बनाने की भी घोषणा की है। इसके अलावा यह एविएशन और हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप भी कर रही है। इससे यह केवल रेलवे की टिकट और कैटरिंग से जुड़ी कंपनी नहीं रहेगी और इसका बिजनेस डायवर्सिफाइ होगा।

एक्सपर्ट्स अभी भी इस स्टॉक पर लॉन्ग टर्म के लिए बुलिश हैं। हालांकि, शॉर्ट टर्म में इसमें कुछ गिरावट आ सकती है।


इनवेस्टर्स को इसमें नई पोजिशन गिरावट पर ही लेने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक में गिरावट आने पर इनवेस्टर्स के लिए खरीदारी का मौका होगा।

हालांकि, इसे होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को 4,270 से 4,420 रुपये के टारगेट के लिए इसे बरकरार रखने की सलाह दी गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।