Get App

Axis Bank-Max Life Deal: इरडा के बाद अब SEBI करेगी जांच? ये है पूरा मामला

Axis Bank-Max Life Deal: एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) के बीच सौदे को लेकर बीमा नियामक इरडा पहले ही जांच कर जुर्माना लगा चुकी है। अब इरडा ने सेबी को भी जांच करने के लिए कहा है। जानिए क्या है यह पूरा मामला और इसमें कितना जुर्माना लगाया गया है और सेबी से इरडा जांच के लिए क्यों कह रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 3:36 PM
Axis Bank-Max Life Deal: इरडा के बाद अब SEBI करेगी जांच? ये है पूरा मामला
Axis Bank-Max Life Deal मामले में इरडा जांच कर जुर्माना भी लगा चुकी है।

Axis Bank-Max Life Deal: एक्सिस बैंक (Axis Bank) और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) के बीच सौदे में एक अहम मोड़ आया है। बीमा नियामक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इस सौदे को लेकर पूंजी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को जांच करने के लिए लिखा है। सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक इरडा ने सेबी से कहा कि वह इस बात की जांच करे कि इस सौदे में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों का जो भाव तय किया गया है, वह सही है या नहीं। सेबी को पता लगाना है कि इसका फेयर मार्केट वैल्यू निकालने में किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है।

IRDA पहले ही कर चुकी है जांच और जुर्माना भी लगाया था

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2021 में इस शेयर ट्रांसफर की जांच पहले सिर्फ इरडा ही कर रही थी और इसने जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अब इस मामले की जांच सेबी भी करेगी। इरडा ने 13 अक्टूबर 2022 को मैक्स लाइफ पर इस मामले में 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी जांच में सामने आया था कि एक्सिस बैंक ने 15 और 16 मार्च 2021 को 166 रुपये के भाव में मैक्स फाइनेंशियल सर्विस और मितसुई सुमिटोमो इंटरनेशनल को शेयर बेचे थे। इसके 10 या 11 दिन बाद ही एक्सिस बैंक, एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज ने इन शेयरों को 31.5-32.12 रुपये की रेंज के भाव में खरीद लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें