Get App

IREDA Q3 Result: मुनाफा उछलकर 336 करोड़, आय बढ़कर हुई 1253 करोड़ रुपये

IREDA का तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 336 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 869 करोड़ रुपये रही थी

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 2:41 PM
IREDA Q3 Result: मुनाफा उछलकर 336 करोड़, आय बढ़कर हुई 1253 करोड़ रुपये
IREDA की तीसरी तिमाही में NII बढ़कर 448 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की NII 323 करोड़ रुपये रही थी

IREDA Q3 Result:  इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने आज 20 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी ने अनुमान से अच्छे नतीजे जारी किये हैं। मुनाफे और आय दोनों मेन फ्रंट पर कंपनी के नतीजे बेहतर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़कर `336 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की NII भी बढ़ गई। जबकि तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के NPA में गिरावट देखने को मिली।

सालाना आधार पर IREDA का तीसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 336 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

IREDA की तीसरी तिमाही में आय बढ़कर 1253 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 869 करोड़ रुपये रही थी। तीसरी तिमाही में कंपनी की NII बढ़कर 448 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की NII 323 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें