इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी आनी IREDA के शेयरों में आज 8 अक्टूबर को 6.5 फीसदी तक की मजबूत रैली देखी गई। आज की तेजी के साथ स्टॉक ने पिछले 4 दिनों की लगातार गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इन चार दिनों में शेयर में 10% की गिरावट आई थी। इस मामूली रिकवरी के बावजूद IREDA के शेयर अभी भी अपने 100-डे मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 59,937 करोड़ रुपये हो गया। यह स्टॉक अभी भी अपने 310 रुपये के ऑल टाइम हाई से करीब 28 फीसदी नीचे है।
